S25 पर मिल रही 17,000 की छूट इस फोन को बेस्ट डील बना दिया है। Amazon पर Samsung Galaxy S25 भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जहाँ खरीदारों को 17 हजार रुपये से ज्यादा की सीधी बचत मिल रही है। 2025 के सबसे पावरफुल एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में शामिल इस मॉडल पर HDFC और Federal Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर अतिरिक्त छूट भी मिलती है। Galaxy S25 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB RAM, बेहतर कैमरा क्वालिटी और 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

अगर आप लंबे समय से Samsung के नए फ्लैगशिप को खरीदने की सोच रहे थे लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है। Amazon पर Samsung Galaxy S25 इस वक्त बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जहां से आप इसे 17 हजार रुपये से अधिक की फ्लैट छूट के साथ खरीद सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Galaxy S25 को 2025 के सबसे शक्तिशाली एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में गिना जाता है। Samsung ने इसे साल की शुरुआत में 80,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिलाकर इसकी कीमत पहले से काफी कम हो गई है। आइए जानते हैं इस जबरदस्त डील की पूरी डिटेल…
S25 पर मिल रही 17,000 की छूट ऑफर
Samsung का यह प्रीमियम 5G स्मार्टफोन इस समय Amazon पर केवल 63,500 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी असली कीमत 80,999 रुपये है। यानी आपको फोन पर सीधे 17,499 रुपये तक की बड़ी छूट मिलती है। बैंक ऑफर्स भी इस डील को और आकर्षक बनाते हैं HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है, वहीं Federal Bank Credit Card EMI पर खरीदने पर 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 में क्या मिलते हैं फीचर्स?
गैलेक्सी S25 के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें कंपनी ने लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है, जो पिछले जेनरेशन की तुलना में बेहतर स्पीड और ज्यादा एफिशिएंसी प्रदान करता है। फोन में 12GB RAM शामिल है, जिसकी मदद से मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स का उपयोग बेहद स्मूद हो जाता है। बड़े गेम्स, प्रो-लेवल एडिटिंग या कई ऐप्स एक साथ चलाने पर भी डिवाइस किसी तरह की लैगिंग के बिना काम करता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Galaxy S25 में भले ही सेंसर पिछले मॉडल जैसा हो, लेकिन नए इमेज सिग्नल प्रोसेसर की वजह से तस्वीरों की क्वालिटी पहले से काफी निखरी हुई दिखाई देती है। फोटो अब ज्यादा शार्प, डिटेल्ड और प्राकृतिक रंगों के साथ मिलती हैं। वीडियो मोड में Samsung ने स्मूद लेंस स्विचिंग और नए डिज़ाइन वाले जूम स्लाइडर को जोड़कर शूटिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया है। फोन में 4,000mAh की बैटरी मौजूद है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें: Amazon vs Flipkart ब्लैक फ्राइडे में iPhone 17 Pro किस जगह मिल रहा है सबसे सस्ता





