Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

Ukraine Attack: ड्रोन और मिसाइल हमले में 3 बच्चों समेत 14 नागरिकों की मौत

Ukraine Attack: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। कीव को निशाना बनाकर किए गए इस भयानक हमले में व्यापक तबाही देखने को मिली है।

Ukraine Attack

Ukraine Attack 3 बच्चों समेत 14 नागरिकों की मौत

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। कीव को निशाना बनाकर किए गए इस भयानक हमले में व्यापक तबाही मची है। रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में 3 बच्चों समेत 14 नागरिकों की मौत हो गई है। इस हमले में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। एक किंडरगार्टन समेत कई घरों में आग लग गई। बुधवार को रूस ने यूक्रेन के पावर प्लांट पर भी ड्रोन हमला किया था, जिसके बाद लाखों घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गुरुवार को रूस ने 600 से अधिक ड्रोन, 30 से ज्यादा बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं। इस महीने का यह रूस का सबसे बड़ा हमला था। यूक्रेन की सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर ताचेंको के अनुसार, रूस ने कीव के 20 से ज्यादा स्थानों पर हमला किया। दार्नित्स्की जिले में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत पर हुए हमले से वह मलबे में तब्दील हो गई।

120 से अधिक लोग उस इमारत में रह रहे थे और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि शांति वार्ता की बजाय पुतिन ने मिसाइलें चुनी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर और सख्त प्रतिबंध लगाने की अपील की। खासकर चीन से उन्होंने कड़ी निंदा की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार चीन की ओर से युद्धविराम की बात कही जाती है, लेकिन यह रूस के लिए संभव नहीं हो पा रहा। हंगरी ने भी बच्चों की हत्या की निंदा की है। रूस के इस हमले में कीव स्थित यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि कार्यालय को नुकसान पहुंचा है। ब्रिटिश काउंसिल की इमारत भी हमले की चपेट में आई है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक अरिफ़ ने प्रेमानंद जी को किडनी दान करने का दिलचस्प प्रस्ताव रखा

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *