Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

Palghar Gas Leak: दवा निर्माण कंपनी में हादसा, 4 मौत और 2 की हालत नाज़ुक।

Palghar Gas Leak: पालघर जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेडली फार्मास्यूटिकल कंपनी में यह हादसा हुआ। टैंक से नाइट्रोजन गैस लीक होने से 4 लोगों की मौत हो गई। गैस के संपर्क में आने से 6 लोग बीमार हो गए, जिन्हें बाद में मेडिकल में भर्ती कराया गया।

Palghar Gas Leak

Palghar Gas Leak News

महाराष्ट्र के पालघर में एक दवा निर्माण कंपनी में गैस लीक हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल में भर्ती कराया गया। यह हादसा पालघर जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेडली फार्मास्यूटिकल कंपनी में हुआ। टैंक से नाइट्रोजन गैस लीक होने से 4 लोगों की मौत हुई। गैस के संपर्क में आने से 6 लोग बीमार हुए, जिन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 4 लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य दो का इलाज ICU में चल रहा है। इस बारे में पालघर SP यतीश देशमुख ने जानकारी दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गैस कैसे लीक हुई।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश छात्र अपराध एकतरफ़ा प्यार में शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर लगाई आग।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *