ऑनलाइन गेम बना काल: आज सुबह पढ़ाई न करके गेम खेलने पर मां नाराज़ हो गई थीं। इस पर वह गुस्सा होकर बाथरूम के अंदर गमछा लगाकर फांसी पर झूल गया। काफी देर तक बाथरूम से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाज़ा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

ऑनलाइन गेम बना काल
ऑनलाइन गेम बना काल। बाथरूम में रस्सी की जगह गमछा लगाकर आठवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या। ऑनलाइन गेम खेलने से परिवार वालों के मना करने पर बाथरूम में गमछा बांधकर आत्महत्या करने का आरोप है।

ओडिशा के बालेश्वर जिले के सिंगला थाना अंतर्गत जनशुली गांव के संतोष के बेटे जयकृष्ण नामक एक आठवीं कक्षा का छात्र हमेशा ऑनलाइन गेम खेलने और मोबाइल देखने में व्यस्त रहता था। इसको लेकर परिवार वाले बार-बार विरोध करते थे। आज सुबह पढ़ाई न करके गेम खेलने पर मां नाराज़ हो गईं। इस पर वह गुस्सा होकर बाथरूम के अंदर गमछा लगाकर फांसी पर झूल गया। काफी देर तक बाथरूम से बाहर न आने पर परिवार वालों ने दरवाज़ा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसे झूलते हुए हाल में निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: New Virus Outbreak: नया वायरस 16 देशों में सक्रिय, अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी”





