Railway Update: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा कि रेलवे ने हाल ही में ‘रेलवन’ ऐप भी लॉन्च किया है, जिसके जरिए यात्री अपने मोबाइल से आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे।

Railway Update
भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर और तेज़ सेवा प्रदान करने के लिए एक आरक्षण प्रणाली को आधुनिक तकनीक के साथ अपग्रेड करने जा रही है। यह अपग्रेड रेलवे की टिकट बुकिंग क्षमता को चार गुना बढ़ा देगा, यानी यह प्रणाली प्रति मिनट एक लाख टिकट बुक कर पाएगी। वर्तमान में यह क्षमता प्रति मिनट 25,000 टिकट बुक करने की है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा, “रेलवे सेंट्रल फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स के माध्यम से यात्री आरक्षण प्रणाली का पूर्ण पुनर्गठन कर रहा है। इसमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, नेटवर्क उपकरण और सुरक्षा ढांचे को बदला और अपग्रेड किया जाएगा। यह अपग्रेड न केवल बुकिंग क्षमता को बढ़ाएगा बल्कि यात्रियों के अनुभव को आधुनिक और सुगम बनाएगा। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है, ऐसा रेलवे का दावा है।रेलवे ने हाल ही में ‘रेलवन’ ऐप भी लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से यात्री अपने मोबाइल से आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पति की नींद में मौत: पत्नी ने उठाया ये खतरनाक कदम।





