पति की नींद में मौत: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक पत्नी ने अपने पति को गहरी नींद में सोते समय मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घायल पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर ससुर ने बहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला महाराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है। हमले के शिकार पति राजेंद्र के पिता भोला यादव ने थाने में तहरीर दी है।

पति की नींद में मौत
राजेंद्र की शादी हमुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछापर की सीता से हुई थी। रीता रोज अपने पति राजेंद्र से झगड़ा करती थी। 16 जुलाई को उसने अपने पति के खिलाफ सिंदुरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 17 जुलाई को बहू के भाई कमलेश ने गवाह के रूप में समझौता कराया था। आरोप है कि शुक्रवार आधी रात को रीता ने अपने सोए हुए पति राजेंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग और रिश्तेदार घायल राजेंद्र को इलाज के लिए महाराजगंज ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ससुर ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू रीता ने अपने भाई और पिता के उकसावे पर योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी बहू फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: रिटर्न टिकट पर पाएं 20% की शानदार छूट





