how to whiten teeth naturally: ज्यादा चाय, कॉफी और सही तरीके से ब्रश न करने पर दांतों पर पीली परत जम जाती है, जिसके कारण दांत पीले पड़ जाते हैं।

how to whiten teeth naturally
मनुष्य का आत्मविश्वास दोगुना बढ़ा देता है सुंदर मुस्कान। लेकिन अगर दांत पीले पड़ जाएं तो आत्मविश्वास घटने के साथ लोगों के सामने बात करने में शर्म भी महसूस होती है। यह कई बार मुख स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। ज्यादा चाय, कॉफी और सही तरीके से ब्रश न करने पर दांतों पर पीली परत जम जाती है, जिसके कारण दांत पीले पड़ते हैं। इस पर विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आपके दांत भी पीले पड़ गए हैं और आप समझ नहीं पा रहे हैं कि अच्छे से ब्रश करने के बाद भी दांतों का पीलापन क्यों नहीं जा रहा है, तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है।

Teeth Photograph: (google)
दांतों का पीलापन दो कारणों से होता है। पहला है external stains और surface stains, यानी बाहरी दाग और आंतरिक दाग। External stains कमजोर ओरल हाइजीन के कारण होते हैं। दूसरा कारण भोजन और पेय हो सकता है, जैसे अधिक हल्दी वाले खाद्य पदार्थ खाना, ज्यादा चाय-कॉफी पीना या आयरन की कोई दवा लेना। अगर आप तंबाकू खाते हैं या स्मोकिंग करते हैं तो उससे भी दांत पीले पड़ने लगते हैं। इसके अलावा कुछ दवाएं भी दांतों को पीला कर देती हैं। दूसरा कारण है दांतों का एनामेल घिस जाना। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है और दांतों का एनामेल घिसता है, दांतों का रंग बदलने लगता है। कुछ लोगों में दांतों का पीलापन जेनेटिक होता है। आपने देखा होगा कि जिन लोगों का रंग गोरा होता है, उनके दांत बहुत ज्यादा सफेद नहीं होते, जबकि जिन लोगों का रंग सांवला होता है, उनके दांत अपेक्षाकृत ज्यादा सफेद दिखते हैं।
पानी में फ्लोरोसिस की मात्रा ज्यादा होने से भी दांतों के रंग पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, बचपन में अगर दांतों का विकास सही तरीके से नहीं हुआ हो, तो उससे भी दांतों का रंग पीला हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आपको किसी डेंटल स्पेशलिस्ट से संपर्क करना चाहिए। वे ब्लीचिंग एजेंट के जरिए दांतों का पीलापन दूर करते हैं। इसके अलावा, आप घर पर भी दांतों को काफी हद तक सफेद कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा, नारियल तेल और हल्दी एक अच्छा उपाय है।
यह भी पढ़ें: मर्त्य का अमृत: जानें कौन से खाद्य पदार्थ बचाएंगे आपको आजकल के ज़हरीले खाने के असर से”





