Election Commission Statement: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया राहुल गांधी का समर्थन, कहा— शिकायत का इंतज़ार किए बिना करो जांच”
Election Commission Statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल संसदीय क्षेत्र के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख से अधिक फर्जी मतदाता थे। इन फर्जी मतदाताओं ने दो-दो जगहों पर वोट डाले।

Election Commission Statement
फर्जी मतदाता मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त का समर्थन मिल गया है। पूर्व सीईसी का कहना है कि चुनाव आयोग को बेंगलुरु में फर्जी मतदाताओं को लेकर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच लिखित शिकायत का इंतज़ार किए बिना करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मंत्र से यह संभव हो पाया है। मोदी ने देश के बुनियादी ढांचे के विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि 2014 में जहां मेट्रो सिर्फ 5 शहरों तक सीमित थी, वहीं आज 24 शहरों में 1000 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क है। इसी तरह रेलवे लाइन के विद्युतीकरण और हवाई अड्डों की संख्या में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
इस बारे में एक राष्ट्रीय मीडिया को दिए साक्षात्कार में पूर्व चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा, जब मैं चुनाव आयोग का मुखिया था, तब हमारी नीति यह थी कि कोई भी राजनीतिक दल या कोई वरिष्ठ पदाधिकारी अगर कोई आरोप लगाता था, तो हम अपनी ओर से जांच शुरू कर देते थे। हम आम जनता के सामने तथ्य पेश करते थे, ताकि व्यवस्था पर आम लोगों का विश्वास मजबूत बना रहे। हम कभी भी शिकायतकर्ता से हलफनामा देने के लिए नहीं कहते थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल संसदीय क्षेत्र के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख से अधिक फर्जी मतदाता थे। इन फर्जी मतदाताओं ने दो-दो जगहों पर वोट डाले।
इस मामले को लेकर 8 अगस्त को कांग्रेस की ओर से बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, राहुल के आरोप के बाद शुक्रवार को बिहार, महाराष्ट्र जैसे राज्यों की ई-वोटर सूची वेबसाइट को मुख्य चुनाव आयोग ने बंद कर दिया। इस पर राहुल गांधी ने फिर आरोप लगाया कि अब चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों की मतदाता सूची में बदलाव करने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें: West Bengal Digha Coast: जाल में फंसी 2 क्विंटल की विशाल शंखचिल मछली





