Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

West Bengal Digha Coast: जाल में फंसी 2 क्विंटल की विशाल शंखचिल मछली

West Bengal Digha Coast: पश्चिम बंगाल दीघा तट पर मछुआरों के जाल में विशालकाय शंखचिल मछली फंसी। इसे खरीदने के लिए बड़े-बड़े व्यापारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मछली में कई औषधीय गुण होने के कारण इसकी कीमत भी काफी अधिक है।

West Bengal Digha Coast

West Bengal Digha Coast

जाल में फंसी विशालकाय मछली। पश्चिम बंगाल दीघा तट पर मछुआरों के जाल में विशालकाय शंखचिल मछली फंसी। इसे खरीदने के लिए बड़े-बड़े व्यापारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मछली में कई औषधीय गुण होने के कारण इसकी कीमत भी काफी अधिक है। कल पश्चिम बंगाल के एक ट्रॉलर से मछुआरे गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए थे, तभी जाल में यह मछली फंसी। मछली को लेकर दीघा तट पर इसका मूल्य निर्धारण किया गया। इसे खरीदने के लिए कोलकाता के कुछ बड़े व्यापारी भी पहुंचे थे। इस मछली के विभिन्न हिस्सों का उपयोग दवा बनाने में किया जाता है, इसलिए इसे ऊंची कीमत पर बेचा गया।

यह भी पढ़ें: अडानी ने तोड़ी चुप्पी: ट्रंप की टैरिफ नीति पर पीएम मोदी को दिए दो सुझाव”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *