Bapi Khabar

Bapi Khabar

Helth

Medicine Price Update: सरकार का बड़ा फैसला अब 35 ज़रूरी दवाएं सस्ती मिलेंगी!

Medicine Price Update: राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने इन दवाओं की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। इसमें प्रमुख दवाइयाँ हैं: एसिक्लोफेनाक, पैरासिटामोल, एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलैनेट, एटोरवास्टेटिन और कुछ अन्य दवाइयाँ।

Medicine Price Update

Medicine Price Update

स्वास्थ्य सेवा को किफायती बनाने के लिए NPPA ने 35 जरूरी दवाओं की कीमतें घटाकर आम जनता को भरोसा दिलाया है। ये दवाएं दवा कंपनियां बेचती हैं जिनकी खुदरा कीमतें कम की गई हैं। कीमतों में कमी से पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को फायदा होगा क्योंकि इसमें हृदय रोग और सूजन की दवाएं भी शामिल हैं। एनपीपीए यानी राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने इन दवाओं की कीमतें कम करने की जानकारी जारी की है। इसमें प्रमुख दवाएं हैं- एसिक्लोफेनाक, पैरासिटामोल, एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलनेट, एटोरवास्टेटिन और कुछ अन्य दवाएं। इसमें मधुमेह की दवाएं भी शामिल हैं। यह जानकारी रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने साझा की। यह विभाग NPPA के अधीन काम करता है और देश में दवाओं की कीमतें तय करने के साथ कीमतों पर निगरानी भी रखता है।

Medicine photograph : (Google)

एक राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसिक्लोफेनाक, पैरासिटामोल, ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन टैबलेट अब 13 रुपये में उपलब्ध होंगी। कैडिला फार्मास्युटिकल्स ने इसकी कीमत 15 रुपये तय की है, जबकि एटोरवास्टेटिन 40 mg और क्लोपिडोग्रेल की कीमत 26 रुपये तय की गई है। बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल की कीमत भी कम कर दी गई है। इसी तरह, विटामिन-डी की दवा 31 रुपये में उपलब्ध होगी। जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी दवा की दुकान या खुदरा विक्रेता अपनी दुकानों में दवा की कीमतों की एक सूची प्रदर्शित करेंगे। जिसकी मदद से उपभोक्ता सभी दवाओं की कीमत जान सकता है। यदि दुकानदार नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे DPCO 2013 के आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत दंडित किया जाएगा। दवाओं की कीमत कम होने के बाद, उन पर GST नहीं लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Low BP की समस्या? ये घरेलू नुस्खे देंगे राहत तुरंत असर करें महसूस”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *