करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का 12 जून, 2025 को लंदन में अचानक निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद, उनकी माँ रानी कपूर ने एक बड़ा फैसला लिया है। रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार की 29वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को स्थगित करने की मांग की है। वह इसकी पूर्व चेयरमैन हैं और कंपनी में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है।

करिश्मा कपूर
ET के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उनके बेटे संजय की मौत अचानक और संदिग्ध थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक इस घटना से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी या दस्तावेज़ नहीं मिले हैं। रानी ने यह भी दावा किया कि बेटे की मौत के बाद, सदमे की हालत में, उनसे कुछ दस्तावेज़ों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए, जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उन दस्तावेज़ों की विषय-वस्तु के बारे में नहीं बताया गया और मुझे समझ ही नहीं आया कि मैंने क्या हस्ताक्षर किए हैं।
रानी कपूर ने कंपनी के बोर्ड में हाल ही में हुई नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक होने का दावा कर रहे हैं और उनके परिवार की संपत्ति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रानी ने आरोप लगाया कि दबाव में उनके द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेजों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने साफ़ कहा कि मैंने किसी को भी बोर्ड में शामिल होने या मेरा प्रतिनिधित्व करने की अनुमति नहीं दी है।

Karisma Kapoor Photography (Google)
रानी ने मांग की है कि वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को कम से कम दो हफ़्ते के लिए स्थगित कर दिया जाए ताकि वह सोच-समझकर और पारदर्शी फ़ैसले ले सकें। उनके वकील वैभव गग्गर ने एएनआई को बताया कि रानी अभी कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं कर रही हैं, बल्कि चाहती हैं कि सभी फ़ैसले सोच-समझकर लिए जाएँ। रानी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बातों को नज़रअंदाज़ किया गया, तो वह इसे कंपनी और परिवार के ख़िलाफ़ साज़िश मानेंगी।
यह भी पढ़ें: Google India revenue: गूगल का डिजिटल जादू भारत को मिला आर्थिक बूस्ट और लाखों रोजगार”





