Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog Uncategorized

Heart Attack Early Symptoms – हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ये संकेत

Heart Attack Early Symptoms: हार्ट अटैक अचानक नहीं होता, यह धीरे-धीरे विकसित होने वाली बीमारी है जो आपकी जीवनशैली, चिकित्सा स्थितियों और पारिवारिक इतिहास पर निर्भर करती है। यदि आप उच्च रक्तचाप, मधुमेह या अन्य हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, तो नियमित रूप से अपनी जाँच करवाएँ और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार जीवनशैली में बदलाव करें।

Heart Attack Early Symptoms

 

Heart Attack Early Symptoms

हार्ट फेलियर एक गंभीर स्थिति है जिसमें हृदय शरीर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त रक्त पंप करने में असमर्थ होता है। यह समस्या धीरे-धीरे विकसित हो सकती है या अचानक आ सकती है। दुर्भाग्य से, बहुत से लोग इसके शुरुआती लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं, यह सोचकर कि यह कोई गंभीर बात नहीं है, जबकि शरीर पहले से ही कई संकेत देना शुरू कर देता है, जिन्हें समय रहते पहचानना बहुत ज़रूरी है।

दिल का दौरा पड़ने से पहले कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

हार्ट अटैक आने से पहले हमारे शरीर में इसके लक्षण दिखने लगते हैं। जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं लेकिन ये आगे चलकर खतरे का सबब बन जाते हैं। तो जानिए क्या हैं ये लक्षण?

सांस लेने में दिक्क्त – चलते समय, सीढ़ियाँ चढ़ते समय या लेटते समय साँस लेने में कठिनाई होना

थकान और कमजोरी – जब दिल का दौरा पड़ता है, तो ऑक्सीजन और पोषक तत्व शरीर के अंगों तक नहीं पहुंच पाते, जिसके परिणामस्वरूप मांसपेशियों में ताकत की कमी हो जाती है।

तेज़ या अनियमित दिल की धड़कन – कभी-कभी मरीजों को अपनी छाती में तेज़ धड़कन महसूस होती है।

भूख न लगना और उल्टी जैसा महसूस होना – पाचन तंत्र खराब होने लगता है, जिससे पेट में भारीपन महसूस होता है और भूख नहीं लगती।

चक्कर आना, भूलना – ये लक्षण आमतौर पर वृद्ध लोगों में देखे जाते हैं।

सीने में दर्द या दबाव – जब आपको अचानक सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है। समय रहते डॉक्टर से सलाह लें, नहीं तो बहुत देर हो सकती है।

पैरों, टखनों और पेट में सूजन – जब हृदय रक्त को ठीक से पंप नहीं कर पाता, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है।

डॉक्टरों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण शुरू में हल्के हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ ये गंभीर हो सकते हैं। अगर आपको लगातार इन सात लक्षणों में से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो उसे नज़रअंदाज़ न करें। तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें और ज़रूरी टेस्ट करवाएँ। समय रहते पता लगने और इलाज से हार्ट अटैक को नियंत्रित किया जा सकता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *