Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

समुद्र के बीच लगी आग रेस्क्यू टीम ने रचा साहसिक कारनामा, 560 जिंदगियां बचाईं”

समुद्र के बीच लगी आग इंडोनेशिया: पानी में भीषण आग…और आग में जान…जब बीच समुद्र में जहाज़ में अचानक आग लग गई। उस वक़्त यात्री अपनी जान बचाने के लिए डर के मारे समुद्र में कूद पड़े। इंडोनेशिया में हुए इस भयानक हादसे का वीडियो सामने आने के बाद अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि समुद्र में लगी आग कितनी भयानक थी।

समुद्र के बीच लगी आग

समुद्र के बीच लगी आग

इस बीच, बचाव दल ने पुष्टि की है कि सैकड़ों यात्रियों को ले जा रहे एक जहाज में आग लगने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 560 लोगों को आग और पानी से बचा लिया गया है।

हादसे का शिकार हुए जहाज का नाम केएम बार्सिलोना है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज में आग लग गई है और काले धुएं की मोटी परत दिखाई दे रही है। अचानक लगी आग को देखकर कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में कूद रहे हैं। वहीं कुछ लोग ट्यूब के सहारे समुद्र में तैरकर किनारे आने की कोशिश कर रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान तेज़ कर दिया। छह बचाव नौकाएँ तैनात की गईं। यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया और स्थानीय मछुआरों ने भी बचाव अभियान में मदद की।

यह भी पढ़ें: Nuclear Explosion से निकली दुर्लभ सामग्री करोड़ों की कीमत, पृथ्वी पर नहीं होती उपलब्ध!”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *