Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

राहुल गांधी का वीडियो बयान: वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

राहुल गांधी का वीडियो बयान: विपक्ष नेता राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर सरकार को निशाना बनाया है। उन्होंने लिखा है कि अब और नहीं, जनता अब नींद से जाग चुकी है।

राहुल गांधी का वीडियो बयान

राहुल गांधी का वीडियो बयान

वोट चोरी’ अभियान को तेज करने के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया पर लगातार एक के बाद एक वीडियो जारी कर रही है। इस बार जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे लोगों के वोट चोरी हो रहे हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर सरकार को निशाना बनाया है। उन्होंने लिखा है कि अब और नहीं, जनता अब नींद से जाग चुकी है। इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फर्जी वोटिंग से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था। वीडियो के माध्यम से खड़गे ने लोगों से अपील की थी कि वे अपनी आवाज उठाएं और संवैधानिक संस्थाओं को बीजेपी के कब्जे से बचाने में उनका साथ दें।

Vote chori Photograph: (google)

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ अभियान को व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल ने लिखा है, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके… लेकिन अब और नहीं, जनता अब उठ चुकी है। इसी तरह प्रियंका गांधी ने भी वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘क्या आपका भी वोट चोरी हुआ है? तो अब और नहीं, वोट चोरी बंद करो। कांग्रेस ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है उसमें दिखाया गया है कि एक व्यक्ति पुलिस स्टेशन में अपना वोट चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाने जाता है। पुलिस कहती है कि वोट कैसे चोरी होता है। इस पर वह व्यक्ति कहता है कि सिर्फ एक नहीं, लाखों-लाखों वोट चोरी हो रहे हैं। उसने बताया कि वोटर लिस्ट से नाम काटकर और फर्जी वोट डालकर वोट चोरी की जा रही है। इसके बाद पुलिसवाले आपस में बातचीत करते हुए कहते हैं कि क्या हमारा भी वोट चोरी हो गया है!

तो यह ‘वोट चोरी’ अभियान से जुड़ा पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी कांग्रेस एक वीडियो शेयर कर चुकी है, जिसमें दिखाया गया था कि नकली वोट कैसे डाले जाते हैं। राहुल ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन दिया था कि “तुम्हारा वोट चोरी, तुम्हारे अधिकार और पहचान की चोरी है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस अभियान से जुड़ने के लिए एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस वेब पोर्टल का उद्देश्य है कि लोग वोट चोरी के खिलाफ चुनाव आयोग से जवाब मांगने की मांग कर सकें।

यह भी पढ़ें: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: बैंक का नया फैसला 40 करोड़ उपभोक्ताओं को करेगा प्रभावित

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *