राज कुंद्रा का बयान बना विवाद: उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए अपने एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में राज ने लिखा कि, ‘हम कितनी अजीब दुनिया में रह रहे हैं।’

राज कुंद्रा का बयान बना विवाद
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा हाल ही में वृंदावन गए थे। वहाँ उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज ने प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी देने की बात भी कही थी। इसे लेकर राज सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए नफ़रत करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए अपने एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में राज ने लिखा कि, ‘हम कितनी अजीब दुनिया में रह रहे हैं। जहाँ एक इंसान दूसरे इंसान की ज़िंदगी बचाने के लिए अपने शरीर का एक हिस्सा देना चाहता है, वहाँ लोग इसे PR स्टंट कह रहे हैं। अगर इंसानियत एक रणनीति है तो सब लोग इसे अपनाएँ। मैं लोगों द्वारा लगाए गए लेबल्स को परिभाषित नहीं करता।

raj Photograph: (Google)
राज ने आगे लिखा कि मेरा अतीत मेरे वर्तमान के कामों को छुपा नहीं सकता। मेरा जो उद्देश्य है, उसका तुम्हारी आलोचनात्मक सोच से कोई लेना-देना नहीं है। कम आलोचना करो और ज़्यादा प्यार करो। तुम भी किसी की ज़िंदगी बचा सकते हो। राधे-राधे…’
राज की इस पोस्ट पर भी यूज़र्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनकी तारीफ़ करता नज़र आ रहा है तो कोई उन्हें फिर से ट्रोल कर रहा है। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुँचकर राज कुंद्रा ने कहा था कि, ‘मैं दो साल से आपको फॉलो कर रहा हूँ। आप सबके लिए प्रेरणा हैं। मैं आपकी तकलीफ़ जानता हूँ, अगर कभी आपके काम आ सका तो मेरी एक किडनी आपके नाम…’
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इस दौरान राज के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें: UPI Payment Rules 2025: अब नहीं कर पाएंगे ये लेन देन!




