Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

राज्यपाल R.N. Ravi का अपमान: तमिलनाडु में छात्रा ने मंच पर डिग्री लेने से किया इनकार।

राज्यपाल R.N. Ravi का अपमान: अनदेखा कर छात्रा ने डिग्री प्रमाणपत्र लेने से किया इनकार, राज्यपाल को राज्यविरोधी बताया।

राज्यपाल R.N. Ravi का अपमान

राज्यपाल R.N. Ravi का अपमान

तमिलनाडु से एक रोचक घटना सामने आई है। मंच पर राज्यपाल का अपमान। विश्वविद्यालय की एक छात्रा द्वारा राज्यपाल का अपमान करने की घटना खूब चर्चा में है। दीक्षांत समारोह में मंच पर राज्यपाल आर. एन. रवि के साथ कुलपति और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। छात्रों को डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान किए जा रहे थे। इसी दौरान मंच पर आई छात्रा जिन जोसेफ। लग रहा था कि अन्य छात्रों की तरह जिन पहले राज्यपाल को सम्मान देगी, डिग्री प्रमाणपत्र लेगी और फोटो खिंचवाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राज्यपाल को अनदेखा करते हुए वह आगे बढ़ गईं और उनके पास मौजूद विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर एन. चंद्रशेखर के हाथ से डिग्री प्रमाणपत्र ग्रहण किया। देखने वालों में आश्चर्य के साथ कई सवाल भी उठे। जानकारी के मुताबिक, जिन जोसेफ एक डीएमके नेता की पत्नी हैं। आलोचना का शिकार होने के बाद छात्रा ने कहा कि राज्यपाल की कार्यशैली को लेकर राज्यवासी असंतुष्ट हैं। आर. एन. रवि राज्यविरोधी काम करते हैं, इसलिए उन्होंने उनसे डिग्री नहीं ली।

यह भी पढ़ें: वोट चोरी की शिकायत कैसे करें? राहुल गांधी ने दी वेबसाइट और हेल्पलाइन की पूरी जानकारी”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *