Bapi Khabar

Bapi Khabar

auto

भारत में लॉन्च हुई नई-जेनरेशन Kia Seltos पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स से Creta-Sierra को मिलेगी कड़ी टक्कर

गाड़ी बनाने वाली कंपनी किआ ने भारत में अपनी नई-जेनरेशन Kia Seltos को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स, सुरक्षित तकनीक और आधुनिक डिजाइन सुधार शामिल किए हैं। इसके साथ ही एसयूवी में एक अधिक दमदार और refined इंजन भी दिया गया है, जो ड्राइविंग अनुभव को पहले से बेहतर बनाने का वादा करता है।

Kia Seltos

नई Seltos भारत में कई लोकप्रिय एसयूवी को सीधा चुनौती देगी, जिनमें Hyundai Creta, Tata Sierra और अन्य मिड-साइज़ एसयूवी शामिल हैं। फीचर्स, पावर और वैल्यू–इन–सेगमेंट के मामले में यह मॉडल बाज़ार में मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश करने वाली है। आइए, इसके खास फीचर्स, इंजन और कॉम्पिटिशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नई जेनरेशन Kia Seltos हुई लॉन्च

किआ ने भारत में अपनी नई जेनरेशन सेल्टोस को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी में न सिर्फ डिज़ाइन में बड़े बदलाव किए हैं, बल्कि कई नए और प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े हैं। नए मॉडल में मेटल एक्सेंट के साथ अपडेटेड डिजिटल टाइगर फेस, साथ ही स्किड प्लेट से लैस आकर्षक स्टारमैप LED लाइट्स दी गई हैं, जो इसके फ्रंट लुक को पहले से ज्यादा मॉडर्न और दमदार बनाती हैं।

 Kia Seltos

नई Seltos में क्या-क्या फीचर्स जोड़े गए हैं?

किआ ने नई जेनरेशन सेल्टॉस में कई उन्नत और प्रीमियम फीचर्स शामिल किए हैं। एसयूवी में एक बड़ा 30-इंच का डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम दोनों ही एक सतत स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। इसके साथ ही वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग, और Bose के 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएँ इसे और भी प्रीमियम अनुभव देती हैं। इसके अलावा नए AC कंट्रोल्स, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, ABS, EBD और ISOFIX चाइल्ड एंकरिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो इस एसयूवी को तकनीक और सुरक्षा दोनों ही मामलों में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

Kia Seltos

नए Kia Seltos के डाइमेंशन्स जानें लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई

नई Kia Seltos की लंबाई 4,460 मिमी रखी गई है और इसमें 2,690 मिमी का व्हीलबेस मिलता है, जो केबिन स्पेस को और बेहतर बनाता है। खास बात यह है कि यह अपडेटेड मॉडल अपनी पिछली जेनरेशन की तुलना में 90 मिमी ज्यादा लंबा है, जिसकी वजह से अब SUV का रोड प्रेज़ेंस और अंदरूनी स्पेस दोनों में noticeable सुधार देखने को मिलता है।

Kia Seltos

नई Seltos की खासियतें क्या हैं?

कंपनी ने नई जनरेशन सेल्टोस में कई डिज़ाइन अपडेट किए हैं। इसमें नए स्टाइल वाले LED DRLs, LED हेडलैम्प्स और LED टेललाइट्स शामिल हैं, जो SUV को एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं। इसके साथ ही केबिन के अंदर भी कई सुधार किए गए हैं, इंटीरियर लेआउट ज्यादा रिफाइंड है और इसमें नए फीचर्स तथा बेहतर मैटेरियल क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और भी आरामदायक हो जाता है।

Kia Seltos

कैसा है इसका पावरफुल इंजन?

कंपनी ने नई जेनरेशन सेल्टोस में कुल तीन इंजन विकल्प प्रदान किए हैं, जिनमें दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन शामिल है। पहला विकल्प है 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। दूसरे पेट्रोल विकल्प के रूप में कंपनी ने 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया है, जो 160 PS की दमदार पावर और 253 Nm टॉर्क ऑफर करता है। डीज़ल मॉडल में भी 1.5-लीटर का इंजन मिलता है, जो 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इस एसयूवी में मैनुअल, iVT, iMT और ऑटोमैटिक चार विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे ग्राहक अपनी ड्राइविंग जरूरत के मुताबिक सही चुन सकता है।

Kia Seltos

नई Seltos की प्राइस अनाउंसमेंट कब होगी?

निर्माता की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस एसयूवी की बुकिंग्स आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी हैं। कंपनी जनवरी में नई Kia Seltos की कीमत का खुलासा करेगी। कीमत की घोषणा के बाद ही इस मॉडल की डिलीवरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: TVS Ronin Agonda Edition लॉन्च, पहले से ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन और नए फीचर्स के साथ

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *