अमेरिका की बहुत बड़ा Artificial Intelligence (AI) कंपनी OpenAI हाली में अनाउंस किया हे। सबसे सस्ता प्लान ChatGPT Go भारतीयों यूजर के लिए यह महीने 4 नवंबर से शुरू होकर पूरे एक साल के लिए मुफ़्त रहेगा!

ChatGPT Go आख़िर यह बड़ा तोहफ़ा क्यों?
भारत में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और इस बाज़ार में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए OpenAI ने यह बड़ा फ़ैसला लिया है। OpenAI के CEO सैम अल्टमैन ने पहले ही यह बात कही थी कि यूज़र बेस (उपयोगकर्ताओं की संख्या) के मामले में भारत अमेरिका के बाद उनका दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार है, और जल्द ही यह पहले नंबर पर पहुँच सकता है।
| Details | Information |
|---|---|
| Plan Name | ChatGPT Go (Subscription) |
| Old Price | ₹399 per month |
| New Offer | Free for one year! |
| Start Date | November 4, 2025 |
प्रतियोगिता और सरकारी नियम
OpenAI के इस कदम ने AI के क्षेत्र में मुकाबले को और भी तगड़ा कर दिया है। इसकी वजह यह है कि:
Perplexity भी एयरटेल के साथ मिलकर एक साल के लिए अपनी प्रीमियम सर्विस मुफ्त में दे रहा है।वहीं, Google ने भी छात्रों के लिए अपने Gemini AI Pro को फ्री कर दिया है। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि भारत सरकार ने हाल ही में ऐसे नियम लाने का प्रस्ताव दिया है जिसमें AI कंपनियों को डीपफेक जैसी गलत जानकारियों को रोकने के लिए, AI से बनाए गए कंटेंट (सामग्री) को चिन्हित (लेबल) करना अनिवार्य होगा।सस्ती कीमत पर सबसे अच्छी AI सेवा पाने की चाहत रखने वाले भारतीयों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अपने फ़ोन में AI की शक्ति को मुफ़्त में महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए।
यह भी पढ़ें: PM Kisan 21st Installment: इस तारीख़ पर मिलेगा पैसा! नए नियम जानें यहाँ





