Bapi Khabar

Bapi Khabar

MOVIES

नकुल पिता बने, बेटी के जन्म पर शेयर की पहली पोस्ट।

नकुल पिता बने पत्नी जानकी ने 15 अगस्त को एक कन्या संतान को जन्म दिया, इस खुशी की खबर को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम अभिनेता नकुल ने सोशल मीडिया के जरिए सबको बताया।

नकुल पिता बने

नकुल पिता बने

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम अभिनेता नकुल मेहता दूसरी बार पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त कर चुके हैं। पत्नी जानकी ने 15 अगस्त को एक कन्या संतान को जन्म देने की खुशी की खबर को नकुल ने सोशल मीडिया के ज़रिए सभी को बताया। पोस्ट के साथ नकुल मेहता ने अपनी नवजात बेटी के साथ एक फोटो भी शेयर की है। एक अन्य फोटो में नकुल का बेटा अपनी नन्हीं बहन को गोद में लेकर प्यार करता हुआ नज़र आ रहा है। नकुल ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा – “वो आ गई है। सूफी को आखिरकार उसकी रूमी मिल गई। हमारा दिल पूरा हो गया है।। 15 अगस्त 2025 नकुल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सभी ने अभिनेता को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी।

गौहर खान ने लिखा – “मैं तुम्हारे परिवार के लिए बहुत खुश हूँ। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। ढेर सारी बधाइयाँ।”
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने लिखा – “बधाई हो। रूमी का स्वागत है।”
दिया मिर्ज़ा ने लिखा – “तुम चारों को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएँ।”

नकुल और जानकी ने अपनी बेटी का नाम रूमी रखा है। रूमी का अर्थ है – सुंदरी।
1 जून 2025 को नकुल ने अपनी पत्नी जानकी की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
जानकी और नकुल ने 28 जनवरी 2012 को शादी की थी। 2021 में दोनों एक पुत्र के माता-पिता बने थे।

यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा का बयान बना विवाद: प्रेमानंद महाराज को किडनी देने पर लोगों ने किया ट्रोल।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *