Bapi Khabar

Bapi Khabar

auto

नए अवतार में आ रही Tata Sierra, इस हफ़्ते लॉन्च फीचर्स और इंजन दोनों होंगे जबरदस्त

Tata Motors इस हफ्ते अपनी नई SUV Tata Sierra पेश करने की तैयारी में है। कंपनी इस मॉडल में कनेक्टेड LED टेललैंप्स, पैनोरामिक ग्लास रूफ और कई एडवांस्ड कम्फर्ट फीचर्स देने वाली है। नई Tata Sierra में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होगा, जो लगभग 170 PS की दमदार पावर जेनरेट करेगा। SUV की शुरुआती कीमत करीब 12 से 13 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी पॉपुलर एसयूवी से होगा।

Tata Sierra

भारतीय ऑटो बाजार में कई सेगमेंट में वाहन बेचने वाली प्रमुख कंपनी Tata Motors आने वाले सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में अपनी नई SUV Tata Sierra को आधिकारिक रूप से लॉन्च करने वाली है। इस अपकमिंग SUV में कंपनी कौन-कौन से फीचर्स, टेक्नोलॉजी और इंजन ऑप्शन्स देने वाली है, इसके बारे में खास जानकारी सामने आ चुकी है। साथ ही, बाजार में Tata Sierra की संभावित कीमत क्या हो सकती है, यह भी हम आपको इस खबर में विस्तार से बता रहे हैं।

नई Tata Sierra लॉन्च को तैयार

आने वाले सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में अपनी नई SUV Tata Sierra को बाजार में पेश करने जा रही है। कंपनी इस मिड-साइज SUV को 25 नवंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। नई Tata Sierra को ब्रांड की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और अपडेटेड डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा।

कैसा होगा इसका पावरफुल इंजन?

Tata अपनी Tata Sierra में नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देने की तैयारी में है। यह इंजन लगभग 170 PS की मजबूत पावर और करीब 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। SUV में कंपनी मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी पेश कर सकती है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और बेहतर होगा।

फीचर्स में क्या-क्या मिलेगा?

नई Tata Sierra SUV में फीचर्स का भरपूर पैक दे सकती है। कंपनी इस मॉडल में कनेक्टेड LED टेललैंप्स, फ्लश-फिट डोर हैंडल्स, पैनोरामिक ग्लास रूफ और ब्लैक ORVMs जैसे प्रीमियम एक्सटीरियर एलिमेंट जोड़ने वाली है। केबिन के अंदर Level-2 ADAS, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, टच-इनेबल्ड क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो इसे सेगमेंट में और भी आकर्षक बनाएंगे।

कीमत कितनी रखी जा सकती है?

लॉन्च के समय ही Tata नई Sierra की आधिकारिक कीमत का खुलासा करेगी। हालांकि ऑटो उद्योग से मिल रही जानकारी के अनुसार, इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12 से 13 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। ऐसे में Tata Sierra अपने सेगमेंट में एक किफायती और प्रतिस्पर्धी विकल्प साबित हो सकती है।

बुकिंग शुरू हो चुकी है

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस नई Tata Sierra SUV के लिए कुछ डीलर्स अनौपचारिक रूप से प्री-बुकिंग स्वीकार कर रहे हैं। हालांकि, Tata Motors ने फिलहाल कंपनी स्तर पर इसकी आधिकारिक बुकिंग प्रक्रिया शुरू नहीं की है।

किस सेगमेंट की गाड़ियों से टक्कर होगी?

बाजार में 5 सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश करने की तैयारी में है। लॉन्च के बाद यह मिड-साइज़ SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos और Tata Harrier जैसे लोकप्रिय मॉडलों को चुनौती देगी। इस तरह Sierra सेगमेंट में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी के रूप में उभर सकती है।

यह भी पढ़ें: इस महीने आ रही है Poco F8 Series डिस्प्ले, कैमरा और चिपसेट की पूरी जानकारी

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *