ईशा और अभिषेक बिग बॉस 17 के बाद चर्चा का विषय बने लोकप्रिय टीवी स्टार ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक बार फिर दर्शकों को अपनी केमिस्ट्री का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बार दोनों एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘नी तू बार-बार’ में नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर को देखने के बाद सिने प्रेमी उनसे पूछ रहे हैं कि क्या आप फिर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?

ईशा और अभिषेक
पोस्टर में ईशा और अभिषेक के बीच की नजदीकियां साफ दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में अभिषेक, ईशा के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ब्रेकअप के बाद दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जिससे फैन्स की फीलिंग्स और भी गहरी हो गई हैं।
इस गाने की शूटिंग के दौरान दोनों एक कार में नज़र आए। जैसे ही मीडिया के कैमरों ने उन्हें कैद किया, दोनों ने तुरंत अपना चेहरा छिपा लिया। बाद में जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछे, तो ईशा इन सवालों से बचती नज़र आईं। अब पोस्टर के ज़रिए दोनों का साथ आना साफ़ करता है कि उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस म्यूज़िक वीडियो का टीज़र 3 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra comeback: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 6 साल बाद फिर करेंगी धमाल!





