अमेरिका ने ईरान को दी धमकी अमेरिका ने ईरान को फिर दी धमकी। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ट्वीट किया कि ईरान एक बार फिर परमाणु हथियार विकसित कर रहा है और भविष्य में ईरान पर और हमले करने की धमकी दी।

अमेरिका ने ईरान को दी धमकी
अमेरिका ने ईरान को फिर दी धमकी। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ट्वीट किया कि ईरान एक बार फिर परमाणु हथियार विकसित कर रहा है और भविष्य में ईरान पर और हमले करने की धमकी दी। अमेरिका ने 21 जून को अपने सबसे घातक बंकर-बस्टिंग बमों से ईरान के प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। एक महीने बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ईरानी विदेश मंत्री अभास अराघची ने स्वीकार किया कि जून में अमेरिकी सैन्य हमले से ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुँचा था और यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह से रुक गया था। हालाँकि, अराघची ने यह भी कहा कि ज़रूरत पड़ने पर ईरान फिर से ऐसा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Desi cow milk record: कमाल की गाय! एक दिन में देती है 32 लीटर दूध – जानिए क्या है इसका रहस्य





